Gujarat Teacher Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। गुजरात के कच्छ जिला शिक्षा समिति ने प्राइमरी और अपर प्राइमरी शिक्षकों के लिए 4100 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती गुजरात राज्य के प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत की जा रही है। इस भर्ती प्रक्रिया की खास बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी, बल्कि उम्मीदवारों का चयन केवल TET (Teacher Eligibility Test) स्कोर के आधार पर किया जाएगा।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 मई 2025 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि की जानकारी अभी जारी नहीं की गई है, लेकिन उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते फॉर्म भरें ।
Gujarat Teacher Recruitment पदों का विवरण
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 4100 पदों पर भर्ती की जा रही है । इनमें से 2500 पद प्राइमरी टीचर्स के लिए और 1600 पद अपर प्राइमरी टीचर्स के लिए हैं। यह सभी पद शिक्षा विभाग के विभिन्न विद्यालयों में खाली हैं और सरकार इन पदों को जल्द से जल्द भरना चाहती है ताकि शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हो सके ।
Gujarat Teacher Recruitment शैक्षणिक योग्यता और पात्रता
प्राइमरी शिक्षक पद के लिए उम्मीदवार का TET उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उसके पास D.El.Ed, B.Ed या PTC (Primary Teachers Certificate) में से किसी एक विषय में डिग्री होनी चाहिए। वहीं अपर प्राइमरी शिक्षक के लिए भी TET अनिवार्य है, साथ ही BA या B.Sc के साथ B.Ed की डिग्री होना आवश्यक है।
Gujarat Teacher Recruitment आयु सीमा
इस भर्ती प्रक्रिया में आयु सीमा की जानकारी फिलहाल नोटिफिकेशन में स्पष्ट नहीं की गई है। उम्मीद है कि आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही इससे संबंधित जानकारी भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
Gujarat Teacher Recruitment चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। उम्मीदवारों का चयन उनके TET स्कोर के आधार पर किया जाएगा। इस प्रक्रिया के बाद दस्तावेज़ों की जांच (Document Verification) की जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों को अपने प्रमाणपत्र, शैक्षणिक योग्यता, और पहचान से संबंधित दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होंगे।
Gujarat Teacher Recruitment वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार ₹28,500 से ₹75,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा । यह वेतनमान राज्य सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा तय नियमों पर आधारित होगा। इसके साथ ही महंगाई भत्ता , मकान किराया भत्ता , चिकित्सा सुविधा , पेंशन योजना और अन्य सरकारी लाभ भी मिलेंगे । अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर वेतन में नियमित बढ़ोतरी का प्रावधान है । यह नौकरी आर्थिक स्थिरता के साथ-साथ सम्मानजनक और सुरक्षित करियर विकल्प भी प्रदान करती है ।
Gujarat Teacher Recruitment आवेदन कैसे करें
सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं । वहां “कच्छ विद्या सहायक भर्ती 2025” लिंक पर क्लिक करें। फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें , दस्तावेज़ , फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें । इसके बाद आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सब्मिट करें। आवेदन पत्र का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें ।
यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है जो बिना किसी लिखित परीक्षा के शिक्षक बनना चाहते हैं ।
महत्वपूर्ण लिंक
All Jobs Update Link : Click Here
Official Website Link : Click Here
निष्कर्ष
यदि आपको यह लेख रोजगार के दृष्टिकोण से उपयोगी लगा, तो आप इस रोजगार लेख को अपने आस-पास के अन्य लोगों के साथ साझा करके उनकी सहायता कर सकते हैं।






