Bihar CHO Recruitment 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार (SHSB) ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के कुल 4500 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (HWC-PHC) में चयनित उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा।
Bihar CHO Recruitment 2025 5 मई से शुरू होगा आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 मई 2025 से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि और परीक्षा तिथि की घोषणा जल्द ही की जाएगी, इसलिए उम्मीदवारों को समय पर आवेदन करने की सलाह दी जाती है।
Bihar CHO Recruitment 2025 योग्यता: नर्सिंग डिग्री और CCH सर्टिफिकेट अनिवार्य
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास बी.एससी नर्सिंग की डिग्री होना आवश्यक है। इसके अलावा उनके पास कम्युनिटी हेल्थ सर्टिफिकेट (CCH) होना चाहिए और इंडियन नर्सिंग काउंसिल या स्टेट नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण भी जरूरी है। यह भर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में हेल्थ सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से की जा रही है।
Bihar CHO Recruitment 2025 आयु सीमा: अधिकतम उम्र 45 वर्ष
आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, OBC, SC, ST और महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी। अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तक जा सकती है।
Bihar CHO Recruitment 2025 वेतन और सुविधाएं
चयनित उम्मीदवारों को 40,000 रुपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। इसमें से ₹32,000 की राशि वेतन के रूप में और ₹8,000 प्रदर्शन के आधार पर इंसेंटिव के रूप में दी जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर प्रशिक्षण और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
Bihar CHO Recruitment 2025 चयन प्रक्रिया: CBT और दस्तावेज़ सत्यापन
इस भर्ती प्रक्रिया में चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) देनी होगी, जिसमें विभिन्न विषयों से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, जहां उनकी शैक्षणिक योग्यता और अन्य प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी।
Bihar CHO Recruitment 2025 परीक्षा पैटर्न: कुल 80 प्रश्न, 120 अंक
CBT परीक्षा में कुल 80 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 120 अंकों के होंगे। प्रश्नों का वितरण इस प्रकार होगा:
- जनरल नॉलेज: 20 प्रश्न (1 अंक प्रति प्रश्न)
- नॉलेज एप्लिकेशन / रीजनिंग: 20 प्रश्न
- न्यूमेरिकल एबिलिटी और टेक्निकल नॉलेज: 20 प्रश्न
- परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे।
Bihar CHO Recruitment 2025 आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘ऑनलाइन अप्लाई’ लिंक पर क्लिक करें।
- पहले रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगिन करें।
- मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
यह भर्ती उन युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा में योगदान देने के इच्छुक हैं। उचित तैयारी और समय पर आवेदन के साथ इस नौकरी को हासिल किया जा सकता है।
महत्वपूर्ण लिंक
All Jobs Update Link : Click Here
Official Website Link : Click Here
निष्कर्ष
यदि आपको यह लेख रोजगार के दृष्टिकोण से उपयोगी लगा, तो आप इस रोजगार लेख को अपने आस-पास के अन्य लोगों के साथ साझा करके उनकी सहायता कर सकते हैं।






